छपाक की शूटिंग : वायरल हुआ दीपिका - विक्रांत का किसिंग सीन
दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी आजकल मेघना गुलज़ार की फिल्म छपाक की शूटिंग कर रहे हैं और हाल ही में फिल्म से एक किसिंग सीन की शूटिंग का क्लिप वायरल हो गया है। वीडियो में दीपिका और विक्रांत एक छत पर बैठे कुछ रोमांटिक मूमेंट शेयर करते दिखाई दिए। इस वीडियो की क्वालिटी काफी खराब है।
साथ ही वीडियो में इतना शोर है कि ऐसा लग रहा है कि इसे देखने वाले आस पास के लोगों ने बनाया है। वीडियो काफी दूर से लिया गया है इसलिए दीपिका और विक्रांत के चेहरे साफ दिखाई भी नहीं दे रहे हैं। बस उनकी कद काठी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वीडियो में दीपिका और विक्रांत हैं।
लक्ष्मी, 29 साल की हैं और उन पर 15 साल की उम्र में एक 32 साल के आदमी ने तेज़ाब फेंका था। इसके बाद से लक्ष्मी ने कोर्ट में एसिड की खुलेआम बिक्री पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। वो एसिड अटैक पीड़ितों के लिए चलाए गए एक कैंपेन का हिस्सा भी हैं। उन्होंने एक टीवी शो भी होस्ट किया है।

छपाक के लिए दीपिका पादुकोण जमकर मेहनत कर रही हैं। फिल्म 2020 की ओपनिंग करेगी और बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की तानाजी के साथ क्लैश करेगी। लेकिन फैन्स को इस फिल्म में काफी ज़्यादा दिलचस्पी है।


Click it and Unblock the Notifications











