..................... Deepika Padukone and Siddhant Chaturvedi's 'Gehraiyaan' Music released! दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'गहराइयां' का म्यूजिक रिलीज - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'गहराइयां' का म्यूजिक रिलीज, करण जौहर ने किया पोस्ट!

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा और एक्ट्रेस अनन्य पांडे स्टारर फिल्म 'गहराइयां' का म्यूजिक लांच कर दिया गया है। इसके बारे में करण जोहर ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखते है की फिल्म के गानों के भोत गेहरियों से चुना गया है और इतनी शिद्धत से पिरोहयागया है कि हर दिल में प्यार के विभिन्न रंगों का अनुभव हो रहा है और बहुत कुछ !!

इतनी शानदार एल्बम के लिए मैं पानी पूरी टीमको बधाई देता हूँ। बता दें कि फिल्म के गाने डूबे में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की बोल्ड केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने के वीडियो में दोनों ही एक- दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दिए। फिल्म के टीजर में सुनाई दिए फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद अब फिल्म के नए गाने डूबे को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

gehraiyaan, गहराइयां

गाने के वीडियो में सिद्धांत और दीपिका के बीच रोमांटिक और किसिंग सीन फिल्माए गए हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री भी बेहद कमाल लग रही है। इस गाने को अंकुर तिवारी में बनाया है जबकि कबीर कथपालिया और सवेरा ने इसे संगीत दिया है। इस गाने को कौसर मुनीर ने लिखा है, जबकि गाया लोथिका झा ने है।

फिल्म के पहले गाने के बारे में बताते हुए अंकुर तिवारी ने कहा कि कबीर, सवेरा और हमारे गीतकार कौसर सभी ने यूथफुल एक्सेस को ध्यान में रखकर एक अभूतपूर्व काम किया है। वहीं, लोथिका के वोकल्स ने गाने में सही मात्रा में ताजगी का एहसास कराया है। गाने के संगीतकार कबीर कथपालिया ने कहा कि इस फिल्म और इसके संगीत पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव था।

टीजर के बाद हमें जो प्यार मिल रहा है वह बेहद खास है। गहराईयां हम सबके लिए सच में एक खास एल्बम है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को इस सुनने में उतना ही मजा आएगा जितना हमें बनाने में आया है। दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की इस फिल्म में अनन्या पांडे और धैर्य करवा की प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

इसके अलावा अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X