कैट से बराबरी के लिए दीपिका चाहती हैं सलमान संग रोमांस
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के रोमांस को तो सभी दीवाने हैं और फैन भी। लेकिन अब दीपिका के फैन्स को दीपिका का रोमांस सलमान खान के साथ भी देखने को मिलेगा। हालांकि अभी तक इस खबर पर ना ही दीपिका और ना ही सलमान की तरफ से कोई कंफरेमेशन आया है लेकिन खबर के मुताबिक सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। वैसे भी दीपिका के पास इस वक्त शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर के बाद कोई और फिल्म नहीं है। तो हो सकता है कि दीपिका सलमान के साथ ही फिल्म करने के लिए खुद को थोड़ फ्री रखना चाहती हैं।
सलमान खान के साथ काम करना इस वक्त इँडस्ट्री की हर एक एक्ट्रेस का सपना है। हर कोई सलमान के साथ काम करना चाहता है क्योंकि आखिर सलमान खान बॉलीवुड के टाइगर हैं और दीपिका भी शायद एक ही खान यानी शाहरुख के साथ काम कर करके बोर हो गयी हैं। उन्हें भी बॉलीवुड के दूसरे खानों के साथ काम करने और रोमांस करने का मन है। वैसे एक वजह ये भी हो सकती है कि दीपिका को कैटरीना कैफ से इस बात को लेकर जलन हो रही हो कि कैट ने बॉीलवुड के तीनों खान के साथ फिल्में मिल चुकी हैं और वो सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही हैं। तो भला दीपिका इस मामले में कैसे कैट से पीछे रह सकती हैं।
दीपिका ने भी सोच लिया है कि अब वो शाहरुख खान के साथ इतनी फिल्में कर चुकी है तो अब वक्त है बाकी के दो खानों के साथ भी रोमांस करने का। दीपिका का तो ये भी कहना है कि सलमान खान के साथ दीपिका की फिल्म बहुत ही खास होगी। दीपिका ने अपने इंटरव्यू में कहा "मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं। मैं और सलमान जिस फिल्म में होंगे वो फिल्म खास होगी।"


Click it and Unblock the Notifications