शाहरुख खान के बच्चों पर दीपिका और रणवीर ने जमकर लुटाया प्यार, वीडियो देख फैंस हुए खुश

Deepika Padukone and Ranveer Singh:वर्ल्ड कप के दौरान के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे, जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का बहुत ही प्यारा वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों शाहरुख खान के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान पर प्यार लुटा रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर का वीडियो-
दरअसल बात ऐसी है कि, बॉलीवुड के पावर पैक्ड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा कई सारे बॉलीवुड के सितारें वर्ल्ड कप के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार संग वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने पहुंचे थे। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां दीपिका और रणवीर शाहरुख खान के बच्चों पर जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।
Deepika and Ranveer with Shanaya, Suhana, AbRam and SRK at the match pic.twitter.com/RY6FFIg8sd
— Team DP Malaysia (@TeamDeepikaMY_) November 20, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि अबराम को देखते ही दीपिका चिल्ला पड़ती हैं और उनके गाल पर की सारे किस करती हैं। वहीं रणवीर भी अबराम और सुहाना से गले मिलते हैं। इस क्लिप में दीपिका का रिएक्शन चर्चा में बना हुआ है। दीपिका शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम पर प्यार लुटाती हैं।
जाहिर है कि शाहरुख खान और शाहरुख खान के बच्चों के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर के साथ खास रिश्ता है। कई बार देखा गया है कि दीपिका पादुकोण अबराम के साथ मस्ती मजाक करते हुए खुब लाड़ करती हैं।
रणवीर और दीपिका का वर्कफ्रंट-
दीपिका पादुकोण के वक्रफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फाइटर को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म डॉन 3 को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा एक्टर के पास कई सारे दूसरे प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications