दीपिका - रणवीर के पति - पत्नी वाले चुटकुलों से खुश हो रहेे हैं फैन्स, इंस्टाग्राम पर कमेंटबाज़ी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद से ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के पति - पत्नी होने की बात याद दिलाते रहते हैं। हाल ही में दीपिका ने एक चुटकुला शेयर किया जिसमें पति पत्नी के साथ खाने पीने और सोने उठने की आदतों का ज़िक्र था। और सब गेस कर रहे हैं कि पति कौन है और पत्नी कौन।
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने एक मीम शेयर किया। इस मीम ने एक पति - पत्नी खाना खा रहे थे। जहां पति आराम से कोल्ड ड्रिंक पी रहा था वहीं पत्नी ने खाते खाते एलान कर दिया कि पेट भर गया।

बस फिर क्या पति के पेट को कूड़ादान समझकर पत्नी ने सारा खाना उसमें डाल दिया। दीपिका ने ये मीम शेयर करते हुए रणवीर को टैग किया और रणवीर ने भी हामी में सर हिला दिया।
इसके बाद दीपिका ने एक और मीम शेयर किया जहां एक पति अपनी पत्नी को प्रपोज़ करता है और कहता है कि मैं सारी ज़िंदगी तुम्हारे साथ सोकर उठना चाहता हूं।
पत्नी ने तुरंत कहा लेकिन मैं तो सुबह पांच बजे ही सोकर उठ जाती हूं और इस पर पति ने तुरंत रास्ता बदल लिया कि चलो कई बात नहीं। इस पर भी दोनों पति पत्नी ने कमेंट बॉक्स में खूब ठहाके। और फैन्स तो इनके ये चुटकुलों की बारिश देखकर ही खुश हुए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












