दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के बीच फिर पक रही है खिचड़ी? एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, कहां जा रहे हैं एक्स लवर!

Ranbir Kapoor Deepika Padukone

Ranbir Kapoor Deepika Padukone Met- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण आज भले ही अलग अलग हैं लेकिन एक वक्त था जब दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब रणबीर कपूर ने आलिया से और दीपिका पादुकोण ने रणवीर से शादी करके अपनी लाइफ सेट कर ली है।

लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि हैरान करने के साथ साथ कई सवाल भी खड़े कर रहा है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि रणबीर कार से निकलते हैं और अंदर जा रहे होते हैं कि उनको दीपिका नजर आती हैं। वो हाथ हिलाते हैं और गाड़ी रुक जाती है।

गले लगाया और बात की..

वीडियो में आप देखेंगे कि एयरपोर्ट के अंदर दीपिका और रणबीर एक दूसरे को गाड़ी में बैठे बैठे ही हग करते हैं और बातचीक करने लगते हैं। इसके बाद गाड़ी आगे निकल जाती है। अब ऐसे में एक सवाल लोगों के मन में है कि ये एयरपोर्ट में दोनों का यूं अचानक मिलना एक संयोग है या फिर दोनों गुपचुप तरीके से कहीं घूमने जा रहे हैं।

हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन जाहिर है कि ये वीडियो ना तो आलिया को अच्छा लगेगा और ना रणवीर को। वीडियो को manav manglani ने साझा किया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

अब लोगों को लग रहा है कि क्या फिर से दोनों के बीच कुछ पक रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर लिखा, '' रणबीर और दीपिका लंबे समय के बाद मिले।'' एक ने लिखा, ''उसने उसको हाथ हिलाकर रोका।'' एक ने लिखा, ''लग रहा है घूमने जा रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''सुरक्षाकर्मियों ने पहचान के लिए चश्मा उतारने को क्यों नहीं कहा? नियम तो सिर्फ़ आम आदमियों के लिए हैं ना?'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल रणबीर कपूर अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। आप देखिए ये वायरल वीडियो..

Read more about: deepika padukone ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X