'दीपिका पादुकोण और राखी सांवत- मैंने इंडस्ट्री को दो मेगास्टार्स दिये हैं', बोलीं फराह खान, राखी ने दिया जवाब
फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में एक शो के दौरान कहा कि उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को दो 'मेगास्टार' दिए हैं, एक हैं दीपिका पादुकोण और दूसरी हैं राखी सावंत। बता दें, राखी सावंत ने फिल्म 'मैं हूं ना' में काम किया है, जो फराह खान की पहली फिल्म थी। वहीं, दीपिका के करियर की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' फराह द्वारा निर्देशित थी।
फराह खान ने यह बयान 'जी कॉमेडी शो' में दिया, जहां वो जज हैं। हाल ही में राखी सावंत और अनु मलिक शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। यहां राखी सावंत ने करियर के शुरुआती दिनों के संघर्ष पर बातें की और बताया कि किस तरह फराह खान ने उनकी जिंदगी पलट दी थी।

राखी सावंत ने कहा, "मैंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। मैं हर चीज के लिए ऑडिशन देती थी। मुझे अगर ऐसा लगता था कि किसी ऑडिशन में मुझे बुलाया नहीं गया है तब भी मैं उनके ऑफिस में जाकर निवेदन करती थी कि मुझे ऑडिशन देने दीजिए। मेरी मां ने मुझसे कहा था कि बहुत संघर्ष होगा लेकिन एक दिन मैं हेलन, माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी बन जाऊंगी। मैं दुबली रहने के लिए एक कटोरी दाल पीकर रह जाती थी लेकिन काम नहीं मिल रहा था।"


Click it and Unblock the Notifications