मेगा बजट साइंस फिक्शन फिल्म में फाइनल सुपरस्टार्स- दीपिका पादुकोण और प्रभास, जल्द होगी घोषणा
लंबे समय से अफवाहों में था दीपिका पादुकोण और बाहुबली स्टार प्रभास किसी फिल्म के लिए एक साथ आने वाले हैं। बहरहाल, अब पक्की खबर आ रही है कि प्रभास के साथ दीपिका की अगली फिल्म नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली है, जिन्होंने सुपरहिट फिल्म 'महानती' का निर्देशन किया था। इसकी आधिकारिक घोषणा रविवार सुबह 11 बजे की जाएगी। यह एक पैन इंडिया, बिग बजट साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है।
बॉलीवुड हंगामा में आए रिपोर्ट की मानें तो नाग दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर यह एक तेलुगु फिल्म होगी, जिसे तमिल और हिंदी में डब किया जाएगा। कोई शक नहीं कि इन दो सुपरस्टार्स का साथ आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं।

वैजयंती एंटरटेनमेंट के फाउंडर प्रोड्यूसर सी. अश्विनी दत्त तेलुगू इंडस्ट्री में काफी प्रख्यात हैं जिनकी प्रोडक्शन हाउस ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। और पिछले 47 वर्षों में कई बेहतरीन सिनेमाई प्रतिभाओं को इंट्रोड्यूस भी किया है और अब वे पैन इंडिया स्टार प्रभास की अगली फिल्म को बड़े स्तर पर प्रोड्यूस करेंगे।
प्रभास की पिछली फिल्म साहो हिंदी में भी रिलीज की गई थी, हालांकि फिल्म को उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं मिला। फिलहाल प्रभास निर्देशक राधा कृष्णा कुमार की फिल्म 'राधे श्याम' में व्यस्त हैं। जिसमें प्रभास के साथ पूजा हेगड़े फाइनल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











