'दीपिका पादुकोण और मेरिल स्ट्रीप, दोनों अभूतपूर्व हैं' शैडो अँड बोन की एक्ट्रेस अमिता सुमन का बयान
दीपिका पादुकोण न केवल एक टॉप भारतीय अभिनेत्री हैं, बल्कि हजारों युवा लड़कियों और महत्वाकांक्षी अभिनेत्रियों की प्रेरणा भी हैं। उनकी जर्नी, प्रोफेशनल और व्यक्तिगत दोनों, ऐसी है, जिसे युवा देखना चाहते हैं और आत्मसात करना चाहते हैं।बिलकुल ऐसे ही जब आगामी अभिनेत्री, अमिता सुमन से उन अभिनेत्रीओं के बारे में पूछा गया जो उन्हें प्रेरित करते हैं।
तो उन्होंने लिखा,'दीपिका पादुकोण और मेरिल स्ट्रीप, दोनों अभूतपूर्व हैं।''शैडो अँड बोन' नामक नेटफ्लिक्स की सीरीज, 23 वर्षीय अमिता सुमन अभिनित है। मूल रूप से नेपाली, अमिता बॉलीवुड में बड़ा बनने का सपना देखती है। और उसकी पोस्ट, यह स्पष्ट करती है कि, वह दीपिका पादुकोण और मेरिल स्ट्रीप को अपनी आयडॉल के रूप में देखती है।

उसकी दोनों आयडॉल्स अलग-अलग पीढ़ियों से और अलग-अलग फिल्म उद्योगों से हैं, लेकिन उनमें जो कुछ सामाईक है, वह है, अपने कार्य के लिए जुनून जो कि चरम पर है; वे दोनों ही शक्तिशाली अभिनेत्री हैं और साथ ही वे अपने काम के साथ एक बड़ा बदलाव ला रहे हैं।इससे पहले, मानुषी छिल्लर ने भी कहा था कि वह दीपिका की तरह पहली फिल्म के लिए भाग्यशाली महसूस कर रही हैं।
उन्होंने कहा था, "जब आप कहते हैं कि मेरी पहली फिल्म दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' के समान दीवाली में आ रही है, तो मैं केवल अपने आप को भाग्यशाली मानती हूं। दीपिका वह है, जिस की तरह कई लड़कियां बनना चाहती है और उन्हे अपनी प्रेरणा मानती है।"


Click it and Unblock the Notifications