छपाक की कमाई पर दीपिका पादुकोण- "100 करोड़ कमाने वाली भी हर फिल्म हिट नहीं होती"

By Staff

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'छपाक' को कंटेंट के स्तर पर जहां खूब सराहना मिली है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी धीमी गति से आगे बढ़ रही है। दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने एक हफ्ते में 28 करोड़ का कलेक्शन किया है। हाल ही में जब फिल्म के कलेक्शन को लेकर दीपिका और मेघना गुलजार से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि हर फिल्म 100 करोड़ वाली नहीं होती है।

फिल्म के कलेक्शन पर बात करते हुए मेघना गुलजार ने कहा, "हमें अपनी फिल्म की कमाई का अंदाज़ा था। इस माहौल और फिल्म के कंटेंट के हिसाब से हमें पता था कि फिल्म कैसा कलेक्शन करेगी। फिल्म जिस तरीके का परफॉर्म कर रही है और तारीफें बटोर रही है, वो उम्मीद के मुताबिक है। दीपिका इससे पहले वैसी फिल्में कर चुकी हैं, जो 300 करोड़ का कलेक्शन करती है। अगर वो ये सब सोचतीं तो ये फिल्म कभी नहीं करतीं।"

Deepika Padukone

वहीं, दीपिका ने इस विषय पर कहा कि, इस फिल्म की कमाई लगभग वैसी ही जा रही है जैसी पीकू की थी। हमारा इस फिल्म बनाने का उद्देश्य बहुत अलग था। 100 करोड़ रुपये कमाने वाली हर फिल्म हिट नहीं होती है। यह आपके बजट और फिल्म बनाने में खर्च हुए आपके पैसों पर निर्भर करता है। यदि आपकी फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि फिल्म की लागत 300 करोड़ है.. तो? लेकिन आज दर्शकों को इस बात से भर दिया है कि 100 करोड़ की फिल्म मतलब हिट फिल्म..

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रही हैं जिस पर 15 साल की उम्र में एक लड़का इसलिए तेज़ाब फेंक देता है क्योंकि लक्ष्मी उसकी शादी का प्रपोज़ल ठुकरा देती है। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर्स की कहानी कहती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X