‘मालती’ दीपिका पादुकोण और लक्ष्मी अग्रवाल एक लीडिंग मैगज़ीन पर आईं नजर

दीपिका पादुकोण का जादू ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन अमूल्य है। एक ओर कवर पर अपना जादू बिखेरते हुए, दीपिका पादुकोण और एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल फेमिना इंडिया मैगजीन के डिजिटल कवर के जनवरी एडिशन में एकसाथ नज़र आ रही हैं, जिसमें एक अनदेखी जोड़ी के रूप में, सौंदर्य को फिर से परिभाषित किया गया है। दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ कवर साझा करते हुए लिखा, "Truly unstoppable! अपनी तरह के एक अनोखे शूट में, यह कवर इतिहास के सुनहरे पन्नों पर अंकित किया जाएगा,जिसे इसकी सकारात्मकता और साथ ही खूबसूरती की धारणाओं को चुनौती देने के लिए याद किया जाएगा।

यह कवर बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सौंदर्य को हर नज़रिये से परिभाषित करता है। दीपिका इस कवर पर एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ बेमिसाल और अजेय लुक में नज़र आ रहीं है।

deepika padukone, chhapaak, दीपिका पादुकोण, छपाक

दीपिका और लक्ष्मी दोनों ही सफेद रंग के ऑउटफिट में बेहद प्यारी लग रहे है व दोनों के चेहरों की मुस्कुराहट को नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता है! इस कांसेप्ट में "छपाक" के रियल और रील लाइफ किरदार को एकसाथ एक मंच पर पेश करते हुए इसे अधिक रोमांचक व सकारात्मक बना दिया है।

गर्व, साहस और खुशी उनकी आँखों में साफ़ देखी जा सकती है जिसे देखकर हम एक बार फिर इन्हें अपना दिल दे बैठे है! दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म "छपाक" में एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभा रही है जिसने सभी सौंदर्य मापदंड को तोड़ दिया है और दर्शकों को फिल्म के प्रति जिज्ञासु कर दिया है।

फ़िल्म छपाक का दमदार ट्रेलर जब से रिलीज़ हुआ है इसने लोगों पर गहरा प्रभाव पैदा कर दिया है। भावनाओं के बवंडर के साथ, यह फ़िल्म हमें मालती के सफ़र पर ले जाने के लिए तैयार है जिसमें दीपिका अनदेखे अवतार में नज़र आएंगी।

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फ़िल्म "छपाक" 10 जनवरी 2020 में रिलीज के लिए तैयार है। साथ ही, फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X