Pics: छपाक टाईटल सॉन्ग सुनकर रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी भी हुईं इमोशनल
Recommended Video
Chhapaak Title Track: Laxmi Agarwal के छलके आंशु, Deepika Padukone भी हुई Emotional | FilmiBeat
दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक का टाइटल सॉन्ग आज रिलीज़ किया गया है और इसे सुनकर कोई भी इमोशनल हो जाएगा। गुलज़ार का लिखा ये गाना इतने अंदर तक आपको धक्का देता है। ये गाना मालती की कहानी बयां करता है।
टाईटल सॉन्ग के लॉन्च के दौरान दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी अग्रवाल और मेघना गुलज़ार मौजूद थीं। शंकर महादेवन ने जैसे ही गाना गुनगुनाया, लक्ष्मी और दीपिका दोनों ही फूट फूटकर रोती दिखीं।

पहले दीपिका इमोशनल होकर टूटी हुई लक्ष्मी को संभालते दिखीं तो बाद में लक्ष्मी ने दीपिका को सहारा दिया। लेकिन वाकई ये गाना किसी की भी आंखें नम कर सकता है और यही शानदार बात है शायद गुलज़ार साहब की कलम में।
जानिए टाइटल सॉन्ग के लॉन्च के दौरान, फिल्म के बारे में और क्या क्या खुलासे हुए -


Click it and Unblock the Notifications











