..................... Deepika padukone and katrina kaif modelling days unseen Photo viral। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ मॉडलिंग डेज फोटो वायरल - Hindi Filmibeat

मॉडलिंग डेज में एक साथ कैटरीना कैफ-दीपिका पादुकोण ने दिखाया था जलवा, Viral फोटो पर फैंस हैरान

बॅालीवुड एक्ट्रेसेस की अनदेखी फोटो हमेशा से फैंस के बीच सबसे खास रही है। सालों पुरानी तस्वीरें कोरोना लॅाकडाउन के दौरान कई बार चर्चा में रही हैं। वहीं इस बार एक ऐसी तस्वीर आयी है जो कि कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए खास बन गई है। कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को एक साथ एक फ्रेम में देखने का मौका बहुत कम या फिर ना के बराबर आता है।

लेकिन इस बार कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण की जो तस्वीर सामने आयी है वो काफी पुरानी है। जहां पर दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

Deepika padukone, Katrina Kaif

हिंदी सिनेमा में नाम कमाने से पहले कि ये दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की ये तस्वीर है। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के मॅाडलिंग के दिनों की ये खास फोटो है जो कि इंटरनेट पर बीते दिन से वायरल हो रही है।

कैटरीना कैफ की अनदेखी फोटो

कैटरीना कैफ की अनदेखी फोटो

इन फोटो में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को पहचान पाना मुश्किल है। बता दें कि ये तस्वीर टॅामी हिलफिगर के शो के समय की है। जिसे फैशन कोरियोग्राफर सुपरमॅाडल मार्क रोबिन्सन ने शेयर किया है। इस फोटो में कई खूबसूरत चेहरों के साथ दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और सौफी चौधरी नजर आ रही हैं।

कैटरीना और दीपिका मॅाडलिंग डेज फोटो

कैटरीना और दीपिका मॅाडलिंग डेज फोटो

इस फोटो को शेयर करने के साथ मार्क ने कैप्शन में लिखा है कि टॅामी हिलफिर के फैशन शो के समय की ये तस्वीर है। जिसमें दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और सौफी चौधरी हैं। इस फोटो में एक तरफ दीपिका पादुकोण सबसे पीछे कोने की तरफ खड़ी हैं। दीपिका पादुकोण ने ट्यूब टॅाप और जींसं पहन रखा है। दीपिका ने हाई हील्स भी पहना है।

दीपिका पादुकोण की तस्वीर

दीपिका पादुकोण की तस्वीर

दीपिका पादुकोण के ठीक आगे खड़ी हैं कैटरीना कैफ। कैटरीना कैफ ने स्वीटशर्ट और ट्राउजर पहन रखा है। फैंस इन तस्वीर पर कमेंट कर दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के मॅाडलिंग लुक को देख हैरान हैं। साथ ही ढेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं। याद दिला दें कि दीपिका पादुकोण की तरह कैटरीना कैफ ने भी अपने करियर का आगाज मॅाडल के तौर पर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X