..................... Deepika Padukone and Katrina Kaif AI-Generated Photos in Banaras Go Viral Fans Confused - Hindi Filmibeat

मांग में सिंदूर भरकर दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ पहुंच गईं बनारस? पतियों के बिना ही खूब ली सेल्फी!

Deepika Padukone Katrina Kaif

Deepika Padukone Katrina Kaif Photos: इस समय अगर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस का नाम लिया जाए तो इस फेहरिस्त में दीपिका और कैटरीना का नाम जरूर लिया जाएगा। इन दोनों की फिल्मोग्राफी कमाल की है और अपने काम से ही इन्होंने अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हासिल की है।

दीपिका कैटरीना की शादी

दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों ही शादीशुदा है। दीपिका पादुकोण ने जहां 14 नवंबर 2018 में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से शादी की थी। वहीं कैटरीना कैफ ने साल 2021 में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। दोनों अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। लेकिन इस बीच कैटरीना और दीपिका की कुछ फोटोज वायरल हो रही है।

बनारस की फोटोज वायरल

दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज के कैप्शन में बताया गया है कि ये बनारस की फोटोज हैं। दोनों एक साथ काफी खुश भी नजर आ रही हैं। लेकिन इससे पहले कि आप इन फोटोज को सच मानें तो उससे पहले बता दें कि ये फोटोज असली नहीं है... बल्कि AI द्वारा जनरेटेड है।

दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पिछले साल एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने 'दुआ' रखा है। रणवीर और दीपिका ने अब तक बेटी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन उनकी फैमिली लाइफ को लेकर लोग बहुत एक्साइटेड रहते हैं।

वहीं कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। कई बार उन्हें ढीले कपड़ों में देखकर फैंस कयास लगाते हैं कि शायद वह मां बनने वाली हैं। लेकिन अब तक उन्होंने या विक्की कौशल ने इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

Read more about: deepika padukone katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X