दीपिका एक बार फिर नजर आएंगी इरफान खान के साथ..शानदार
दीपिका पादुकोण और इरफान खान विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म के लिए साथ में नजर आ सकते हैं।
पीकू में दीपिका पादुकोण और इरफान खान की लाइट केमेस्ट्री सभी को काफी पसंद आई थी। दोनों के फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है कि विशाल भारद्वाज ने दोनों स्टार्स को अपनी अगली फिल्म के लिए कास्ट करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि फिल्म का अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है लेकिन फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।
[ राबता के 'एक वारी' गाने से पहले सुशांत और कृति का ये वीडियो देख लीजिए ]
पॉपुलर डेली मुंबई मिरर की रिर्पोट के अनुसार दीपिका पादुकोण का किरदार फिल्म में माफिया राहिमा खान का होगा जिन्हें सपना दीदी के नाम से जाना जाता है। वहीं इरफान खान लोकल गैंगस्टर की भूमिका में होंगे।फिल्म एस हुसैन जैदी की किताब माफिया, क्वीन्स ऑफ मुंबई पर आधारित होगी।विशाल भारद्वाज ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा कि

"हनी मेरी जिंदगी का अह्म हिस्सा मेरी फिल्म से ही है। अभिषेक चौबे के बाद उन्हें बतौर डायरेक्टर लॉन्च करना बेहद खुशी की बात है। वो एक अच्छे डायरेक्टर साबित होंगे।दीपिका मुझे काफी समय से एक स्क्रिप्ट लिखने कह रही थी।उन्हें भी स्क्रिप्ट काफी अच्छी लगी। फिलहाल हम उनके साथ बात कर रहे हैं।"
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती शूट करने के बाद दीपिका पादुकोण इसकी शूटिंग शुरू कर सकती हैं। ये पहली बार होगा जब दीपिका पादुकोण विशाल भारद्वाज के साथ काम करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications