दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी साथ आएंगे नजर- इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ
दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे कितने शानदार कलाकार हैं ये किसी से छिपा नहीं हैं और हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी को फिल्म बंटी और बबली 2 भी मिली है। अनन्या पांडे की बात करें तो फिल्म पति पत्नी और वो की सफलता का जश्न मना रहीं तो वहीं दीपिका पादुकोण छपाक के ट्रेलर रिलीज के साथ काफी चर्चा में हैं। अब अगर आपसे ये कहा जाए कि ये तीने एक साथ एक फिल्म में धमाका करने आ रहे हैं तो आपको शायद यकीन नहीं होगा।
लेकिन ये सच है ये तीनो सितारे निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आने वाले हैं। काफी समय से इस बात को लेकर चर्चा थी लेकिन हाल ही में खुद डायरेक्टर शकुन बत्रा ने खुद इस खबर को कंफर्म कर दिया है।

फिल्म की शूटिंग फरवरी 2020 में शुरू होगी। शकुन ने इस बात को बॉम्बे टाइम्स से बातचीत करते हुए कुबूल किया था। उन्होने ये भी कहा कि यह एक रिलेशनशिप ड्रामा होगी जिसमें तीनों खुद को फंसा हुआ महसूस करते हैं।
करण जौहर ने कहा- शकुन धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म कपूर एंड सन्स भी डायरेक्ट कर चुके हैं। इस फिल्म से वह हमारे साथ प्रोड्यूसर भी बन रहे हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन डे पर 2021 में रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिल्म काफी शानदार साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











