बॉलीवुड की ये हसीनाएं भरती हैं हर साल करोड़ो का टैक्स, कपूर खानदान की बहू का नाम भी है शामिल

बॉलीवुड के सितारे फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो कि सबसे ज्यादा टैक्स भरती हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दीपिका पादुकोण का आता है। कुछ खबरों की मानें तो वित्तीय वर्ष 2016-17 से साल में 10 करोड से भी ज्यादा का टैक्स भरती हैं। बता दें कि इसके बाद में दीपिका पादुकोण के टैक्स के बराबर किसी भी अन्य अभिनेत्री ने टैक्स नहीं भरा है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो कि सालाना करोड़ों का टैक्स भरती हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती भी लाजवाब है। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ शादी रचाई। जिसके बाद में वह है काफी ज्यादा चर्चा में रहने लगी। कुछ ख़बरों के अनुसार दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपए के तक़रीबन है। इतना ही नहीं एड्रेस में 2018 के बाद अपनी हर एक फिल्म की फीस बढ़ा दी और 15 से 20 करोड़ कर दी थी। वह इस ब्रांड एंडोर्समेंट को 8 करोड़ रुपए की फीस कर दी थी। खबरों के अनुसार वह है सालाना 10 करोड से भी ज्यादा का टैक्स भरती हैं।
आलिया भट्ट
कपूर खानदान की बहू यानी कि रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट इन दिनों अपनी एक्टिंग को लेकर काफी सुर्खियों में है। इतना ही नहीं लगातार आलिया भट्ट बॉलीवुड को कई सारे हिट फिल्में दे दी जा रही है। दर्शकों द्वारा भी उनकी एक्टिंग को खूब सराहना मिली। सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाली अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट का दूसरे नंबर पर नाम आता है। बता दें कि वह साल में लगभग 5-6 करोड रुपए का टैक्स भरती हैं।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इतना ही नहीं इन दिनों से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जाता है कि कैटरीना कैफ 2013-14 की सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाली अभिनेत्रियों में शुमार है। बता दें कि उन्होंने इस वित्तीय वर्ष के दौरान 5 करोड़ का टैक्स भर दिया था। लेकिन इसके बाद में दीपिका पादुकोण उनसे इस रेस में आगे निकल गई थी।


Click it and Unblock the Notifications