चैट पर दीपिका पादुकोण का कबूलनामा, श्रद्धा बोलीं- 'सुशांत संग पार्टी की लेकिन कभी ड्रग्स नहीं लिया'!
शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से कई घंटो की पूछताछ की। जहां ड्रग वॉट्सऐप चैट से लेकर कवान कंपनी और मैनेजर करिश्मा प्रकाश को लेकर कई सवाल पूछे गए। वहीं श्रद्धा कपूर से भी एनसीबी की पूछताछ जारी है। मीडिया में जारी खबरों की मानें तो दीपिका ने ड्रग्स वाली चैट को कबूल किया है तो वहीं श्रद्धा कपूर ने ड्रग्स सेवन पर साफ इनकार किया है।
रिपब्लिक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि छपाक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ड्रग्स को लेकर करिश्मा प्रकाश के साथ चैट की थी। बताया जा रहा है कि एनसीबी अभी दीपिका के हर जवाब से संतुष्ट नहीं है। हालांकि फिल्मबीट इस तथ्य की पुष्टि नहीं करता है। क्योंकि एनसीबी का ऑफिशियल बयान सामने आना बाकि है।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि श्रद्धा कपूर ने सुशांत संग पार्टी पर हामी भरी है लेकिन उन्होंने ड्रग्स के सेवन की बातों को नकारा है। हालांकि अभी इस तथ्य को लेकर भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे रिलीज हुई थी। दोनों की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों अक्सर साथ नजर आते थे।


Click it and Unblock the Notifications