रामलीला के चक्कर में सड़े हुए अंडे टमाटर खातीं दीपिका!
रामलीला के कई दृष्यों को लेकर दर्शकों ने आपत्ति व्यक्त की है। साथ ही कई सारे ग्रुपों ने संजय लीला भंसाली से इन आपत्तिजनक दृष्यों को हटाने को भी कहा है। हाल ही में दीपिका पादुकोण गुजरात में नवरात्रि के अवसर पर अहमदाबाद में गरबा की शाम में शिरकत करने पहुंची तो उसी दौरान कुछ ग्रुपों के लोगों ने उनपर सड़े हुए टमाटर और अंडों को फेंकने का पूरा प्लान बनाया। इन लोगों ने प्लान किया था कि जैसे ही दीपिका पादुकोण स्टेज पर जाएंगी तो वो लोग उनके ऊपर एक साथ ढ़ेर सारे सड़े हुए अंडे और टमाटर फेकेंगे। इस हरकत पीछे उनका यही उद्देश्य था कि रामलीला फिल्म से आपत्तिजनक दृष्यों को हटाया जाए। सभी लोग पूरी तरह से तैयार थे।
लेकिन इस इवेंट के शुरु होने से पहले ही इन ग्रुपों को किसी ने ये जानकारी दी कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म में से सभी आपत्तिजनक दृष्यों को हटाने का फैसला किया है। अब फिल्म में कोई भी ऐसा दृष्य नहीं होगा जिसे देखकर दर्शकों को लगे कि उनके धर्म को लेकर मजाक उड़ाया गया है या फिर उनके भगवान राम का नाम गलत तरीके से पेश किया गया है। जब इन ग्रुपों को ये जानकारी मिली की दृष्यों को हटा दिया जाएगा तो उन्होंने अपना सड़े हुए अंडों और टमाटर फेंकने का प्लान कैंसिल कर दिया और दीपिका आराम से खेल खेलकर वापस चली गयीं।


Click it and Unblock the Notifications
