34 की हुईं दीपिका पादुकोण - 1 साल, 4 फिल्में और 1000 करोड़, जानिए 34 दिलचस्प बातें
दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 2007 में बॉलीवुड में कदम रखा था और तब से आज तक दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। लेकिन जो बात आप नहीं जानते वो ये है कि दीपिका पादुकोण के पास एक बहुत ही खास रिकॉर्ड भी है।
साल 2013 दीपिका पादुकोण के लिए बहुत ही दिलचस्प साल था। क्योंकि इस साल उन्होंने बॉलीवुड का सबसे खास रिकॉर्ड बनाया। दीपिका बॉलीवुड की इकलौती ऐसी हीरोइन हैं जिन्होंने एक ही साल में 1000 करोड़ की कमाई की।

2013 में दीपिका पादुकोण की चार फिल्में रिलीज़ हुईं। रेस 2, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला राम - लीला और ये जवानी है दीवानी। इन चारों फिल्मों ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
रेस 2 ने 161 करोड़, ये जवानी है दीवानी ने 295 करोड़, चेन्नई एक्सप्रेस ने 395 करोड़ और राम लीला ने 201 करोड़ की कमाई की थी। कुल मिलाकर दीपिका ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का बॉक्स ऑफिस दिया था।
आज दीपिका पादुकोण 34 साल की हो गई हैं और हम लेकर आए हैं उनके बारे में ऐसी ही 34 बेहद दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications
