दीपिका पादुकोण की वो 3 डिमांड जिसके कारण कल्कि मेकर्स ने फिल्म से किया Get Out, तीसरी सुनकर करेंगे तौबा

Deepika Padukone 3 Demands For Kalki: फिल्म 'कल्कि 2' की टीम ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अब इस प्रोजेक्ट से हटा दिया है। एक्स पर ऑफिशिल अनाउंसमेंट करते हुए दीपिका पादुकोण का नाम अब इस फिल्म से निकाल दिया गया है। स्पिरिट के बाद एक और बिग बजट फिल्म से दीपिका का यू आउट किया जाना हर किसी को हैरान कर रहा है। अब दीपिका को फिल्म से निकाले के कारण भी सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की कुछ मांगें फिल्म के बजट और शेड्यूल पर भारी पड़ रही थीं।
खबरों के अनुसार, दीपिका ने अपनी फीस में 25% बढ़ोतरी मांगी थी और साथ ही दिन में सिर्फ 7 घंटे काम करने की शर्त रखी थी। जब फिल्म के निर्माता इन मांगों पर बात करने गए, तो दीपिका ने कोई समझौता नहीं किया।
बताया गया है कि फिल्म में बहुत ज्यादा VFX का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे शूटिंग का खर्च पहले से ही काफी ज्यादा है। टीम ने दीपिका को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश भी की थी, जैसे लग्ज़री वैनिटी वैन, लेकिन उन्होंने वो भी ठुकरा दी।
इसके अलावा, दीपिका एक बड़ी टीम के साथ ट्रैवल करती हैं - लगभग 25 लोग। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी टीम के लिए 5-स्टार होटल और शूटिंग के दौरान खास खाने-पीने की भी मांग की थी। मेकर्स ने उनसे टीम छोटी करने की गुजारिश की, लेकिन दीपिका नहीं मानीं।
यह दूसरी बार है जब दीपिका पादुकोण को प्रभास की किसी फिल्म से बाहर किया गया है। इससे पहले वह 'स्पिरिट' नाम की फिल्म से भी बाहर हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications