हैप्पी बर्थडे स्पेशल- दीपिका से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग बातें!

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कल 28वां जन्मदिन था। दीपिका पादुकोण के लिए साल 2013 बहुत ही कामयाबी भरा रहा। इस साल दीपिका पादुकोण के हिस्से में साल की सबसे ज्यादा बड़े बैनर की फिल्में आईं रणबीर कपूर से लेकर शाहरुख खान तक के साथ दीपिका की एक के बाद एक हिट फिल्में रिलीज हुईँ। शुरुआत हुई सैफ अली खान के प्रोड्कशन हाउस की फिल्म रेस 2 जिसने साल की शुरुआत में ही दीपिका की झोली में 100 करोड़ की फिल्म डाल दी। इसके बाद एक के बाद एक दीपिकी की फिल्में रिलीज हुईं और सभी ने दीपिका पादुकोण को साल 2013 की बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब दिला दिया। रेस 2 के बाद रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी, शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और उसके बाद राम लीला ने दीपिकिा पादुकोण के हिस्से में साल 2013 की सबसे बड़ी हिट फिल्में कर दीं।

चेन्नई एक्सप्रेस, राम लीला, ये जवानी है दीवानी फिल्मों में शाहरुख खान, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर जैसे बड़े स्टार्स होने के बावजूद इन फिल्मों के हिट होने के पीछे दीपिका पादुकोण का ही हाथ माना गया। दीपिका पादुकोण की बेहतरीन एक्टिंग ने सभी लोगों को हैरान कर दिया। दीपिका पादुकोण को सभी ने बेहद पसंद किया। कभी साउथ इंडियन गेटअप में तो कभी गुजराती के किरदार में दीपिका ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी। साल 2013 में ढ़ेर सारी सफलता हासिल करने के बाद अब साल 2014 में भी दीपिका के हाथों में ढ़ेर सारी बडे़ बैनर की फिल्में हैं जिनमें से एक कंफर्म फिल्म है फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर। इसके अलावा उनके पास फाइंडिंग फैनी फर्नानडीज और तमिल फिल्म कोच्चिदाइयां भी है।

दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 में हुआ था और दीपिका एक मशहूर बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। दीपिका ने बॉलीवुड में एंट्री की फिल्म ओम शांति ओम से जो कि शाहरुख खान की फिल्म थी। इससे पहले दीपिका ने कन्नड़ा फिल्म ऐश्वर्या की थी जिसमें उनकी मुख्य भूमिका थी।

दीपिका पादुकोण के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स यहां पेश कर रहे हैं-

- दीपिका पादुकोण ने अपने हाल ही में किये गये पैराशूट एडवरटाइसमेंट के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किये।

- दीपिका पादुकोण के पास उनके एक्स ब्वॉयफ्रैंड सिद्धार्थ माल्या द्वारा दिया गया 16 करोड़ का अपार्टमेंट है जो कि मुंबई के प्रभादेवी एरिया में बियूमोंड टावर्स में स्थित है।

- दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था ना कि इंडिया में।

- 2009 में दीपिका पादुकोण ने एक डेली न्यूजपेपर के लाइफस्टाइल सप्लीमेंट के लिए लिखना शुरु किया था।

- दीपिका के पास तीन बहुत ही एक्सपेंसिक कार हैं जिनमें से एक है बीएमडब्लू।

- दीपिका ने अनुपम खेर के अंडर में रहकर एक्टिंग और शियामक डावर के अंडर में डांस सीखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X