अश्लील प्रदर्शन पर दीपिका पर केस

याचिका दायर करने वाले मुकेश कुमार पंवार ने फिल्म के प्रदर्शन पर भी रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस सॉन्ग में अश्लील प्रदर्शन पर भगवान राम और कृष्ण का नाम भी लिया गया है। इससे उनकी महिमा को ठेस पहुंचती है औरलोगों की धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचता है। अदालत इस मामले पर 6 जून को इन सभी फिल्मी हस्तियों के बयान दर्ज करेगी।
गौरतलब है कि पिछले महीने रिलीज हुई दम मारो दम में दीपिका पादुकोण ने आइटम डांस किया था, जिसके बाद फिल्म का गीत काफी चर्चा में आ गया था।
कोर्ट जोधपुर दम मारो दम दीपिका पादुकोण बॉलीवुड bollywood court deepika padukone dum maro dum jodhpur


Click it and Unblock the Notifications