दीपिका ने एंजेलिना को दी टक्कर
लंदन। क्या हालीवुड क्वीन एंजेलिना जोली की खूबसूरती को कोई टक्कर दे सकता है। जी हां उन्हें टक्कर दी है बॉलिवुड अदाकारा पादुकोण ने। ओम शांति ओम से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली दीपिका को "द फास्ट एंड द फ्यूरियस" के निर्देशक राब कोहेन ने एंजेलिना से भी ज्यादा खूबसूरत बताया है। कोहेन ने कहा कि "दीपिका पादुकोण एंजेलिना जोली से ज्यादा खूबसूरत और बेहद प्यारी हैं"।
इतना ही नहीं द विचेज आफ ईस्टविक, ड्रैगन: द ब्रूस ली स्टोरी और द फास्ट एंड द फ्यूरियस जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले कोहेन अपनी अगली फिल्म में दीपिका को शामिल करने वाले हैं।
angelina jolie एंजेलिना जोली खूबसूरती दीपिका पादुकोण बॉलिवुड अदाकारा हालीवुड क्वीन bollywood deepika padukone hollywood looks department


Click it and Unblock the Notifications