दीपिका मालदीव, तो कैट लंदन..क्रिसमस, न्यू ईयर मना रहे सितारे

न्यू ईयर यानि की साल 2015 आने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में फिल्मी सितारे भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर छुट्टियों पर निकल गए हैं। आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को इस समय मालदीव में स्पॉट किया गया है। तो वहीं कैटरीना कैफ अपने परिवार संग लंदन में छुट्टियां गुजार रही हैं।

deepika padukone

आपको बता दें, साल 2014 इन दोनों ही अभिनेत्रियों के लिए बेहतर रहा है। फाइडिंग फैनी और हैप्पी न्यू ईयर में जहां दीपिका के काम की तारीफ हुई है। वहीं, कैट भी बैंग बैंग में एक्शन करती नजर आईं। साल 2015 की बात करें तो दीपिका फिलहाल फिल्म पीकू और बाजीराव- मस्तानी की शूटिंग में व्यस्त हैं। जबकि कैटरीना भी जग्गा जासूस और फैंटम में बिजी हैं।

लेकिन, यह तो समय है सेलिब्रेशन का। लोग न्यू ईयर और क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसे में दीपिका ने मालदीव का रूख किया। आपको बता दें, पिछले साल भी दीपिका न्यू ईयर मनाने मालदीव ही गईं थी। हम्ममम..लगता है दीपिका यह आपकी फेवरिट हॉलीडे डेस्टिनेशन है।

कैटरीना भी अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने लंदन पहुंच चुकी हैं। जबकि उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रणबीर कपूर भी लंदन में दिख सकते हैं। बहरहाल, इस फेस्टिवल सीजन में सभी सितारे अपने अलग अलग में सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X