दीपिका-कैटरीना के बीच सैंडविच बनें आमिर खान

उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वो अपनी फिल्म का आईटम नंबर किससे करवाये। उनके पास तीन विकल्प मौजूद हैं, एक है बॉलीवुड की नागिन 'मल्लिका' जो अपने डांस से लोगों के तन-बदन में आग लगा देती है, तो दूसरी ओर हैं बॉलीवुड की शीला, जिनकी जवानी के नशे में लोग आज भी डूबे हुए हैं। तीसरा नंबर आता है कटीली काया की मालकिन दीपिका पादुकोण का जिनके दम भरने से ही काफी लोग बेदम हो गये है।
अब जब इतने हॉट और सीजलिंग लोग किसी के आंखो के सामने मौजूद हों तो आमिर ही क्या कोई भी अपने आप को भूल जायेगा। खैर अभी तक आमिर ने इन तीनों में से किसी से कोई बात नहीं की है लेकिन वो बहुत जल्द अपनी इस समस्या से निजात पा लेगें। अब देल्ही बेली का आईटम नंबर कौन करेगा इस बारे में तो हम कुछ नहीं कह सकते हैं लेकिन इतना तय है कि आने वाले दिनों में आपको जरूर एक और हॉट आईटम देखने को मिलेगा।
aamir khan आईटम नंबर आमिर खान कैटरीना कैफ दीपिका पादुकोण देल्ही बेली मल्लिका शेरावत deepika padukone katrina kaif


Click it and Unblock the Notifications