दीपिका के आयटम नंबर में कोई बुराई नहीं : अभिषेक

By Priya Srivastava

Dum Maaro Dum
हाल ही में इस तरह की अफवाहों का बाजार गर्म था कि फिल्म दम मारो दम में दीपिका पादुकोण के आइटम सांग को लेकर अभिषेक बच्चन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। दरअसल अभिषेक को यह डर सता रहा था कि कहीं दीपिका के हिट आयटम सांग के चलते फिल्म में उनका प्रदर्शन फीका न पड़ जाये। इसलिए उन्होंने रोहन सिप्पी पर यह दबाव डाला कि फिल्म में उनके कैरेक्टर एसीपी कामत के लिए एक म्यूजिक भी तैयार किया जाये।

बताया जा रहा है कि इसी के चलते ठांय-ठांय म्यूजिक परिदृश्य में आया है। इसी बात पर सफाई देते हुए रोहन सिप्पी का कहना है कि यह म्यूजिक हमने अभिषेक के कहने पर नहीं बनाया है, बल्कि अभिषेक के कैरेक्टर को देखते हुए पहले ही इस तरह का म्यूजिक बनाने की प्लानिंग हो रही थी।एक दिन जयदीप सहानी ने मुझे इस फिल्म के लिए ठांय-ठाहय म्यूदिक का आइडिया दिया।

मुझे तुरंत पसंद आ गया, तभी से हमने इस म्यूजिक की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन इसस पहले ही दीपिका का आइटम सांग हिट हो गया। और इस तरह की अफवाहें फैल गयीं। हालांकि अब अभिषेक इन अफवाहों पर विराम लगाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। और यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि दीपिका के आइटम सांग को व्यर्थ ही मुद्दा बनाया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X