पिता के 'सपने' के साथ जुड़ीं दीपिका

प्रकाश का यह संगठन लंदन में 2012 में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का महत्वपूर्ण काम कर रहा है। दीपिका ने से बातचीत के दौरान कहा, "मैं 'ओलम्पिक गोल्ड क्वेस्ट (ओजीक्यू)' से जुड़ गई हूं। यह मेरे पिता का संगठन है जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का महत्वपूर्ण काम कर रहा है।"
प्रकाश ने बिलियर्ड्स खिलाड़ी गीत सेठी के साथ कुछ वर्ष पहले ओलम्पिक गोल्ड क्वेस्ट की शुरुआत की थी। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को लेकर सरकार की अनदेखी के कारण प्रकाश और गीत ने ओलम्पिक गोल्ड क्वेस्ट की शुरुआत करने का मन बनाया था।
दीपिका ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के माध्यम से साबित हो गया है कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उसे बस निखारने की जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications











