इमरान-दीपिका को 'ट्विटर' से दूर रहने की सलाह

By Neha Nautiyal

कुणाल कोहली फिलहाल मॉरीशस में अपनी फिल्म 'ब्रेक के बाद' की शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण और इमरान खान को फिल्म के बारे में 'ट्विटर' पर कुछ भी लिखने से मना किया है।

इस बारे में कोहली का कहना है, " मैंने दीपिका और इमरान को फिल्म के बारे में 'ट्विटर' पर कुछ भी लिखने से मना कर दिया है जब तक कि इमरान की नई फिल्म 'आई हेट लव स्टोरी' रिलीज नहीं हो जाती। मैं नहीं चाहता कि दोनों फिल्मों को लेकर लोगों के मन कोई हौवा खड़ा हो। इमरान की फिल्म प्रदर्शित हो जाए उसके बाद दोनों 'ट्विटर' पर अपने दिल की बात कहने को स्वतंत्र होंगे।"

यह दूसरी बार हुआ है जब किसी अभिनेता-अभिनेत्री को 'ट्विटर' पर अपनी फिल्म के बारे में कुछ लिखने से रोका गया है। इसके पहले साजिद नाडियावाला भी रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा को फिल्म 'अंजाना अंजानी' के बारे में इंटरनेट पर कुछ भी लिखने से मना कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X