दीपिका ने कहा 'मैं आलिया जैसी नहीं'

By Jaya Nigam

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रिश्तों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और यही वजह है कि वह अपनी नई फिल्म 'ब्रेक के बाद' के किरदार से खुद को नहीं जोड़ पाती हैं। उनका कहना है कि वह निजी जिंदगी में फिल्म के पात्र आलिया से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने इस भूमिका को निभाने की चुनौती सिर्फ इसलिए स्वीकार की कि वह अपने पहले के किरदारों से अलग किरदार करना चाहती थीं।

24 वर्षीय दीपिका ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे इस फिल्म को चुनने की एक वजह यह थी कि इसमें मेरा किरदार मेरी पिछली फिल्मों के किरदारों से बहुत अलग था। इसके अलावा मैं वास्तव में जैसी हूं, उससे यह किरदार काफी अलग है, खासकर यह किरदार रिश्तों को अलग ढंग से देखती है।"

उन्होंने कहा, "रिश्तों को लेकर मेरी सोच बहुत अलग है। फिल्म में आलिया बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देती है, मैं ऐसा नहीं करती। मैं थोड़ी ज्यादा संवेदनशील हूं। मैं कुछ करने से पहले सोचती हूं। मैं किरदार के व्यवसायिक पहलू से तो खुद को जुड़ा हुआ महसूस करती हूं लेकिन उसकी व्यक्तिगत जिंदगी से नहीं जुड़ पाती हूं।" कुणाल कोहली के निर्माण और दानिश असलम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका ने इमरान खान के साथ अभिनय किया है। फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है।

दीपिका ने कहा, "आलिया अपने करियर पर बहुत ज्यादा ध्यान देती है। वह खुद के लिए बहुत कुछ हासिल करना चाहती है। वह आस्ट्रेलिया जाना और एक अभिनेत्री बनना चाहती है। वह स्वतंत्र और महत्वाकांक्षी है, उसके ये गुण मेरे जैसे ही हैं।" उन्होंने बताया, "दूसरी ओर वह एक ऐसी लड़की है जो प्रेम, प्रतिबद्धता, रिश्ते और शादी में विश्वास नहीं करती। वह थोड़ी असंवेदनशील और अपरिपक्व भी है और मैं उसके व्यक्तित्व के इन पहलुओं से खुद को नहीं जोड़ पाती हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X