सैफ के लिए दीपिका ने किया हॉट आयटम

फिलहाल दीपिका बिल्कुल दिमाग से काम कर रही हैं। खबर है कि वह होमी अदजानिया की आनेवाली फिल्म कॉकटेल के लिए लंदन के एक नाइट क्लब में बहुत ही हॉट गाने की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। खबर है कि क्लेपहेम जंक्शन के बड़े से नाइट क्लब को इस उत्तेजक गाने की शूटिंग के लिऐ दो दिनों के लिए बुक किया गया था। गाने में सैफ अली खान भी हैं, मगर वह सिर्फ उनका हौसला बढ़ाते हुए नजर आयेंगे न कि उनके साथ गाने पर डांस करेंगे।
इस गाने के लिए खबर है क लगभग 300 एक्स्ट्रा डांसर्स को बुलाया गया था। और सेक्सी दीपिका ने गाने में टेबल पर चढ़कर थिरक कर अपनी मनमोहक अदाओं से सबको दीवाना बना दिया। गाने की शूटिंग के दौरान सब उनकी कातिल अदाएं देखते रह गये। इस फिल्म की शूटिंग 45 दिनों तक लंदन में ही की जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications











