रणबीर के साथ हर फिल्म में नया एक्सपीरियंस होता है!
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के रास्ते भले ही अलग अलग हो गये हों लेकिन दोनों आज भी एक दूसरे के बेहद करीबी दोस्त हैं। दीपिका भले ही पहले रणबीर को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज करती थीं लेकिन अब वो इस बात को लेकर काफी सहज हो गयी हैं व रणबीर को लेकर बड़ी ही आसानी से बात कर लेती हैं। आजकल दीिका और रणबीर कपूर इम्तियाज अली की अगली फिल्म तमाशा की शूटिंग कर रहे हैं और काफी मजे भी कर रहे हैं।
दीपिका से जब इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत सहज होकर कहा कि वो और रणबीर फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत मजे कर रहे हैं। दीपिका और रणबीर की साथ में ये तीसरी फिल्म है और उनका कहना है कि हर फिल्म में उनके बीच की कैमिस्ट्री अलग होती है। दीपिका ने कहा कि वो और रणबीर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी मजे कर रहे हैं।
हाल ही में ये खबर भी आई थी कि करन जौहर अपनी फिल्म के लिए दीपिका व रणबीर को नहीं कास्ट करना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि दीपिका व रणबीर की जोड़ी काफी देखी जा चुकी है और इसमें कुछ भी नयापन नहीं होगा। इसपर दीपिका ने कहा कि पहली बात तो ये है कि करन ने उन्हें फिल्म के लिए पूछा ही नहीं है और दूसरी बात ये है कि भले ही वो किसी एक कलाकार के साथ कई सारी फिल्में करें लेकिन हर फिल्म में उनकी कैमिस्ट्री अलग होती है।
दीपिका ने कहा कि उन्होंने शाहरुख खान के साथ तीन फिल्में की हैं और सैफ के साथ तो 4 फिल्में की हैं लेकिन इसके बावजूद हर फिल्म में एक नया ही एक्सपीरियंस होता है और अलग तरह की कैमिस्ट्री होती है।


Click it and Unblock the Notifications
