शेखर कपूर ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ!
शेखर कपूर ने दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए उन्हें एक मैसेज किया है जिसमें लिखा है दीपिका ने राम लीला में लीला के किरदार में इतने अलग अलग भाव और रंग डाले हैं कि इतने रंग और भाव तो शेक्सपीयर ने भी नहीं सोचे होंगे जब वो जूलियट का किरदार लिख रहा होगा। दीपिका ने कहा कि ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म राम लीला ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन ओपनिंग की है और अभी तक फिल्म ने काफी अच्छी कमाई कर ली है।
अमिताभ बच्चन ने भी दीपिका पादुकोण की काफी तारीफ की है। उन्होंने राम लीला फिल्म को तीन बार देखा है और बाद में उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा कि राम लीला फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सुप्रिया और ऋचा ने बेहतरीन काम किया है। संजय लीला भंसाली ने बेहतरीन फिल्म बनाई है और साथ ही फिल्म के गाने, पिक्चराइजेशन भी काफी खूबसूरत है। दीपिका भी अपनी इतनी सारी तारीफें सुनकर काफी खुश हैं देखिये अभी इस खुशी में और कितने लोग शामिल होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
