मलेरिया से पीड़ित हुई दीपिका पादूकोण

By Staff

बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण को मलेरिया हो गया है। इसकी वजह से फिल्‍म हाउसफुल की शुटिंग रोक दी गई है।

लंदन में अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल' की शूटिंग में व्यस्त बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों मलेरिया की चपेट में हैं और फिल्म में उनके नायक अक्षय कुमार उनकी देखभाल में व्यस्त हैं।

अक्षय न सिर्फ दीपिका की देखभाल कर रहे हैं बल्कि उन्होंने उन्हें अगले कुछ दिनों तक शूटिंग से दूर रहने को कहा है। दीपिका आराम कर रही हैं और फिल्म के निर्देशक उन दृश्यों को फिल्माने में व्यस्त हैं, जिनमें दीपिका की मौजूदगी नहीं है।

दीपिका ने फोन पर लंदन से बताया, "मैं मलेरिया की चपेट में हूं। तीन दिन आराम करने के बाद अब मेरी स्थिति सुधर रही है। शनिवार को मैं शूटिंग कर सकूंगी। मुझे शूटिंग करनी है लेकिन मैं नहीं कह सकती कि यह बिल्कुल सही फैसला होगा।"

अक्षय और दीपिका ने इससे पहले 'चांदनी चौक टू चायना' में एक साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी लेकिन इसके बावजूद दोनों के रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ा।

दीपिका ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं क्योंकि मैं हमेशा अच्छे लोगों के साथ रहती हूं। चाहे वह रणबीर कपूर हों, अक्षय हों, मेरे पिता हों, शाहरुख खान हों या फिर कोई अन्य। मैंने अपने जीवन में अभी तक किसी बदमिजाज मर्द का सामना नहीं किया है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X