वापस लौट रही है धमाकेदार जोड़ी, 150 - 200 करोड़ तो चुटकी में कमा लेगी

पद्मावत के बाद से दीपिका पादुकोण ने कोई प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया है। माना जा रहा था कि वो विशाल भारद्वाज के साथ और इरफान खान के साथ एक प्रोजेक्ट शुरू करेंगी लेकिन इस दौरान, इरफान खान की बीमारी की खबर से सब चौंक गए और ये प्रोजेक्ट रूक गया।

वहीं माना गया कि दीपिका को भी डॉक्टर ने बेडरेस्ट की सलाह दी है। इसके बाद खबर आई कि दीपिका इस छुट्टी का फायदा उठा रही हैं, अपनी शादी की शॉपिंग के लिए।

deepika-collaborates-with-sanjay-leela-bhansali-for-a-comedy-film

लेकिन अब काफी समय बाद, दीपिका के काम से जुड़ी एक खबर गपशप गली में दौड़ रही है। माना जा रहा है कि संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण साथ में चौथी बार काम करने जा रहे हैं। और ये फिल्म बिल्कुल हल्की फुल्की कॉमेडी होगी।

अब फिल्म के हीरो रणवीर सिंह होंगे या नहीं पता नहीं। लेकिन कॉमेडी और रणवीर का तो रियल लाइफ में जनम जनम का नाता है। थोड़े दिन पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका कहती दिखी थीं कि मैं रणवीर के साथ एक नॉर्मल फिल्म करना चाहती हूं।

तो बस आप भी हमारी तरह किसी आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करिए। मज़ा आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X