भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या पहुंची 'रामायण' की 'सीता', वीडियो देख फैंस ने की दीपिका चिखलिया की जमकर तारीफ

Dipika Chikhlia: रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर घर-घर फेम हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया हमेशा ही सोशल मीडिया के जारिए से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में दीपिका चिखलिया ने राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या का दौरा किया था। इस दौरान का एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देख फैंस ने जमकर रामायण की सीता की तारीफ की है।
आयोध्या पहुंची दीपिका चिखलिया-
आयोध्या पहुंचे के बाद एएनआई से खास बातचीत में दीपिका ने कहा, - 'पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने सनातनियों के लिए बहुत कुछ किया है और यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन अब भी देर आए दुरुस्त आए। हालांकि, वह स्थान जो भगवान का क्षेत्र है और तीर्थ स्थल है, उसे महत्व दिया जाना चाहिए।
राम लला के दर्शन के बाद अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा, - यह मेरी कल्पना से परे है कि मैंने भगवान राम के चेहरे पर इतना दिव्य प्रकाश देखा है, यह मेरी समझ से परे है। मैंने इसे कहीं नहीं देखा है और कल जब मैंने उसे देखा तो मेरी आँखों में आंसू आ गये। मुझे पता था कि यह भगवान राम का जन्म स्थान है, इसलिए राम जी यहां मौजूद हैं। भव्य मंदिर के निर्माण के बाद मैं फिर भगवान राम का आशीर्वाद लेने आऊंगीं, भगवान रामलला दर्शन करने वाले भक्तों के दुख दूर करें।
'रामायण' में सीता बनकर जीता लोगों का दिल-
जाहिर है कि, 'रामायण' सीरियल में सीता का रोल निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया कई साल तक टीवी सीरियल में माता सीता का रोल निभाया है जिसकी वजह से वो 'रामायण' से काफी जुड़ी हुई हैं और इसको लेकर वह हमेशा ही बात करती रहती हैं। माता सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया को लोग आज भी उनके इसी किरदार के रूप में देखते हैं, और फैंस हमेशा ही उनकी तारीफ करते रहते हैं।
बता दे कि, दीपिका को राज किरण के साथ उनकी पहली फिल्म 'सुन मेरी लैला' और तीन हिंदी फिल्मों 'रूपये दस करोड़', 'घर का चिराग' और 'खुदाई' के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने विक्रम और बेताल में भी काम किया। दीपिका इन दिनों अपने नए शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' की शूटिंग में बिजी हैं और इसी के लिए वे अयोध्या भी पहुंची थीं।


Click it and Unblock the Notifications