..................... Deepika Chikhaliya who playing Sita in ramayan is comeback to the screen after 33 years with the show Dhartiputra Nandani - Hindi Filmibeat

रामायण की माता सीता 33 साल बाद छोटे पर्दे पर कर रही वापसी, इस शो में आएंगी नजर

Deepika Chikhaliya

रामानंद सागर के सबसे लोकप्रिय सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया काफी सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं लोग तो उन्हें माता सीता के नाम से ही पुकारते हैं। लेकिन अब दीपिका चिखलिया के फैन्स के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल एक बार फिर से 33 साल के बाद एक्ट्रेस छोटे पर्दे से वापसी करने वाली है। एक्ट्रेस को छोटे पर्दे पर 1990 में प्रसारित संजय खान के एक धारावाहिक 'द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' में देखा गया था। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि दीपिका ने बीते मंगलवार से अपने सीरियल की शूटिंग को शुरू कर दिया है। इस सीरियल के जरिए वह निर्माता भी बन चुकी है।

33 साल बाद दीपिका चिखलिया कर रही है पर्दे वापसी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने बीते मंगलवार से मुंबई में सीरियल 'धरतीपुत्र नंदिनी' की शूटिंग को शुरू कर दिया है। इस सीरियल में वह अभिनय भी कर रही है और इसी के साथ वह इस धारावाहिक का निर्माण भी खुद ही करने वाली है। दीपिका चिखलिया में इस पर कहा कि 'एक कलाकार के तौर पर काम करके मुझे कुछ खास अच्छा नहीं लग रहा है। जिस तरह के किरदार मुझे करने हैं वैसे किरदार मुझे मिल नहीं रहे। जिस वजह से मैंने सोचा कि मैं खुद का प्रोडक्शन शुरू करूं जिससे कि मैं अच्छी तरीके से काम कर पाऊं।'

एक्ट्रेस ने कहा प्रोडक्शन संभालना है बड़ी जिम्मेदारी

लेकिन प्रोडक्शन संभालना बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है और यही सवाल जब दीपिका चिखलिया से पूछा गया तो एक्ट्रेस ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि शायद प्रोडक्शन संभालते संभालते में एक्टिंग नहीं कर पाऊं। लेकिन मुझसे जुड़े हुए क्रिएटिव लोगों से काफी लंबी चर्चा हुई है। एक्टिंग और प्रोडक्शन दोनों ही बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन हमारी टीम बहुत ही अच्छी बन चुकी है इसीलिए हमारा काम भी आसान लगने लगा है।

दीपिका चिखलिया ने सीरियल्स के साथ-साथ किया है फिल्मों में भी काम

दीपिका चिखलिया के आने वाले सीरियल 'धरतीपुत्र नंदिनी' से पहले उन्होंने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने इस पर कहा कि इससे पहले मैंने 'गालिब' और 'बाला' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन बतौर एक्टर मुझे उस काम से संतुष्टि प्राप्त नहीं हुई। मुझे कुछ अलग करना है। मुझे बड़े बैनर की फिल्मों के ऑफर भी मिले लेकिन उनकी भूमिका में काफी अजीब नजर आई। इसीलिए मैंने इंकार कर दिया। वहीं अगर छोटे बैनर की फिल्मों में रोल अच्छी मिल जाते हैं तो वह ठीक तरीके से रिलीज नहीं हो पाती है। जिस वजह से मैंने निर्माण की तरह अपना एक कदम आगे बढ़ाया है। बता दें कि 'धरतीपुत्र नंदिनी' एक फैमिली ड्रामा शुरु होने वाला है जिसमें पारिवारिक मूल्यों की बात भी कही जाने वाली है।

Read more about: deepika chikhaliya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X