अयोध्या मंदिर में राम की मूर्ति रखे जाने से दुखी हैं 'सीता' दीपिका चिखलिया, पीएम मोदी से की ऐसी अपील

Deepika Chikhlia On Ram Mandir- 22 जनवरी राम भक्तों के लिए एक बड़ी तारीख होने जा रही है क्योंकि इस दिन अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस मौके पर कई वीआईपी पहुंचेगे। कुछ मनोरंजन जगत के सितारों को भी इस दिन शामिल होने के लिए न्यौता भेजा गया है।
इस लिस्ट में रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया भी शामिल हैं। हालांकि इस दौरान उन्होने पीएम मोदी से मंदिर और उसकी मूर्ति को लेकर एक बदलाव करने की अपील की है।
जी हां, दीपिका चिखलिया ने आज तक से बात करते हुए बताया कि वो काफी उदास हैं क्योंकि रामजी के साथ सीता जी की मूर्ति इस भव्य मंदिर में नहीं लगाई जा रही है। इसी को लेकर मोदी जी से टीवी की सीता ने एक गुजारिश की है।
क्या अपील की है?
दीपिका ने कहा, पीएम मोदी जी से मेरी ये गुजारिश है कि आप रामजी के साथ माता सीता को भी विराजमान करें। उस पूरे मंदिर में कोई ना कोई कोना जरूर होगा जहां आप माता सीता को राम के साथ विराजमान कर सकते हैं। इसलिए मैं पीएम से रिक्वेस्ट करती हूं कि रामजी को अकेले मत रखिएगा। मुझे पता है कि अयोध्या में राम जी का बाल स्वरूप रखा जाएगा लेकिन सीता मां को भी जगह दिया जाए।
क्या होगा असर..
अब देखने वाली बात होगी की दीपिका चिखलिया की इस बात का कोई असर होता है या नहीं? फिलहाल 22 जनवरी को लेकर काफी तेजी से काम चल रहा है। देखने वाली बात होगी कि सारे सितारे इस मौके पर वहां पहुंचते हैं या नहीं। इस मौके पर दीपिका चिखलिया ही नहीं बल्कि रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी पहुंचेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











