आलिया-दीपिका के चक्कर में इम्तियाज ही हो गये कॉकटेल

मुंबई। करन जौहर की फिल्‍म 'स्‍टूडेंट आफ द ईयर' से फिल्‍मों में डेब्‍यू करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट इम्तियाज की अगली फिल्‍म में काम करना चाहती है, वहीं रणबीर कपूर के मेन रोल में होने के कारण इम्तियाज दीपिका पादुकोण को फिल्‍म में लेने का मन बना रहे हैं। गौरतलब है कि दीपिका और रणबीर की जोड़ी बॉक्‍स आफिस पर काफी हिट रही है। अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्‍म 'ये जवानी है दीवानी' ने भी एक सप्‍ताह से कम समय में ही सौ करोड़ का बिजनेस किया है और अब एक सफल जोड़ी के रूप में जानी जाती है।

आलिया भट्ट इन दिनों इम्तियाज की 'हाइवे' में काम कर रही हैं। उनके काम को देखकर इम्तियाज काफी प्रभावित हैं। यह भी बताया जा रहा है कि दीपिका और आलिया दोनों ने ही इम्तियाज से यह वादा किया है कि वो फिल्‍म के लिए अपनी डेट्स फ्री रखेंगी। अब देखने वाली बात होगी कि दीपिका और आलिया में से इम्तियाज किसे चुनते हैं।

इम्तियाज को युवाओं के लिए फिल्‍म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होने 'जब वी मेट', 'रॉक स्‍टार' और 'कॉकटेल' जैसी फिल्‍में बनायी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X