दीपिका-आलिया बेहतरीन एक्ट्रेस हैं : शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट को एक बेहतरीन एक्ट्रेस माना है। जानिए क्या कहा शाहिद ने।
यूं तो दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को किसी तारीफ की ज़रूरत नहीं है। उनकी कामयाबी सब कुछ बयां कर देती है। शाहिद कपूर ने इन दोनों को एक बेहतरीन एक्ट्रेस कहा है। शाहिद कपूर ने इन दोनों के बारे में कहा कि बॉलीवुड में ऐसी बहुत सारी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी पर्फॉमेंस के आधार पर काफी उपलब्धियां पाई हैं।

मधुबाला, नरगिसजी, माधुरी दीक्षित, काजोल जैसी प्रतिभावान एक्ट्रेस की लिस्ट में दीपिका और आलिया जैसी एक्ट्रेस की नाम जोड़ा जाए तो ये गलत नहीं होगा।
कुछ इस तरह से न्यूज़ीलैंड में हुआ सिद्धार्थ मल्होत्रा का स्वागत
आपको बता दें कि शाहिद कपूर और आलिया ने फिल्म उड़ता पंजाब में एक साथ काम किया है। तो वहीं दीपिका के साथ शाहिद आपको संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' में काम करते दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications