स्टंटवुमन बनी दीपल शॉ
कई फिल्मों में अलग तरह के रोल करने वाली अभिनेत्री दीपल शॉ अब एक नए अवतार में दिखने वाली है। आने वाली फिल्म राइट आर रांग में दीपल एक लेडी पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में उतरी है।
इस फिल्म में सनी देओल और इरफान खान भी काम कर रहें है। फिल्म पूरी तरह से एक्शन पर आधारित है। दीपल ने भी फिल्म में कई एक्शन दृश्य दिए है जिसके लिए उन्होने कोई बॉडी डबल का सहारा नही लिया है।
एक्शन दृश्य करने पर उनका कहना था कि इन दृश्यों में आप लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते है। इसलिए उन्होने खुद ही स्टंट दृश्य किए है। पिछले साल फिल्म अ वेडनसडे में दीपल के अभिनय की काफी तारिफ हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications