दीपक तिजोरी की बेटी का अपहरण
बालीवुड अभिनेता व मिनर्देश दीपक तिजोरी की 13 वर्षीय बेटी समारा का कल दोपहर कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। हालांकि वह कुछ घंटो बाद घर लौट आई।
दीपक तिजोरी ने इस घटना के बारे में बताया कि कल शाम तकरीबन 4 बजे समारा बाहर निकली थी। लोखंडवाला की सड़क पर चलते हुए कुछ लोगों ने उसे ऑटो में खींच लिया और उसे एक होटल में ले गए। लेकिन उनकी बेटी किसी तरह उनके चंगुल से बाहर निकल कर घर आ गई।
पुलिस ने समारा का बयान दर्ज कर लिया है और इस संबंध में जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











