Deepak Tijori case: दीपक तिजोरी ने को-प्रोड्यूसर पर लगाया 2.6 करोड़ की ठगी का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

Deepak Tijori case: अभिनेता-निर्देशक दीपक तिजोरी ने अपनी फिल्म टिप्पी के सह-निर्माता मोहन नादर द्वारा 2.6 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दीपक के बताया कि मोहन एक थ्रिलर फिल्म के निर्माण में उनके साथ थे।
मुंबई पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दीपक ने 10 दिन पहले ही धोखाधड़ी को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत के अनुसार, मोहन ने शूट लोकेशन के लिए पैसे का इस्तेमाल करने के बहाने करोड़ों रुपए हड़प लिये। दीपक तिजोरी और मोहन नादर ने फिल्म टिप्पी के लिए 2019 में कॉन्ट्रैक्ट साइन की थी। लेकिन मोहन ने पैसे का भुगतान नहीं किया और उनका दिया गया चेक बाउंस होता रहा।
दीपक ने शिकायत में कहा, "नादर ने सितंबर 2019 में लंदन में लोकेशन का भुगतान करने के लिए पैसे लिए थे। उन्होंने पैसे लौटाने का वादा किया था, लेकिन वो बहाने बनाता रहा और चेक बाउंस होते रहे।"
गौरतलब है कि, 90 के दशक में कई बड़ी फिल्मों में बतौर अभिनेता काम करने के बाद, साल 2003 में दीपक तिजोरी ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने ऊप्स, फरेब, खामोश, टॉम डिक एंड हैरी, दो लफ्ज़ों की कहानी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











