शादी के बाद भी जीनत अमान का चल रहा था अफेयर, सालों बाद इस एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारे बीच में...

Zeenat aman deepak parashar

Deepak Parashar Dated Zeenat Aman: जीनत अमान हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी लाइफ स्टाइल और फैशन सेंस के चलते लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही। जीनत अमान ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते भी लोगों का दिल जीत लिया।

हर कोई जानता है कि जीनत अमान ने दो शादियां रचाई थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कई बार फिल्म इंडस्ट्री में सुनने को मिलता है कि सितारे एक दूसरे के साथ फिल्म में काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन अब जीनत अमान के को-स्टार दीपक पाराशर ने उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है।

दीपक पाराशर अपने समय के हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर अभिनेता माने जाते थे। बता दे कि एक वक्त हुआ करता था जब जीनत अमान की खूबसूरती के लोग दीवाने हुआ करते थे और उनमें से दीपक भी एक थे। लेकिन अब हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान दीपक ने एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया।

दरअसल, शो के दौरान दीपक पाराशर से जब जीनत अमान के साथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि "हम एक दूसरे के बहुत करीब थे, रोमांटिक रूप से एक दूसरे के हम बहुत ज्यादा नजदीक थे। जीनत को हमेशा से ही मैं पसंद करता हूं। लेकिन उस समय वह काफी ज्यादा परेशान रहती थी और इसकी वजह उनके पति शाह अब्बास यानी कि संजय खान थे।"

दीपक पाराशर ने बच्चों के दौरान खुलासा किया कि जीनत अमान की शादी उस वक्त उनके साथ कुछ अच्छी नहीं चल रही थी। एक्ट्रेस बहुत बुरे वक्त से गुजर रही थी। दीपक ने शो के दौरान खुलासा किया कि वह जीनत अमान को उस समय डेट कर रहे थे जब उनकी शादी संजय से हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि वह जीनत अमान से शादी करना चाहते थे।

दीपक पाराशर और जीनत अमन को एक साथ फिल्म में देखा जा चुका है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1980 में रिलीज हुई 'इंसाफ का तराज़ू' फिल्म में दोनों को रोमांस करते हुए देखा गया था। इस फिल्म के डायरेक्टर बीआर चोपड़ा थे। दीपक पाराशर और जीनत अमान के अलावा राज बब्बर ने भी फिल्म में लीड किरदार निभाया था।

Read more about: zeenat aman deepak parashar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X