दीपक चाहर की बहन ने 'पुष्पा 2' के गाने पर किया ऐसा डांस कि लोग भी बोले- अब आप अंजली अरोड़ा मत बनों...

Deepak Chachar sister dance on pushpa 2 song: पुष्पा 2 फिल्म का खुमार हर एक पर चढ़ा हुआ है। फिल्म ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म की कहानी के साथ ही फिल्म के गाने भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी पुष्पा 2 के दीवाने हैं।
पुष्पा 2 के दीवाने हैं लोग
बता दें कि फिल्म 'पुष्पा 2' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसने आते ही चारों तरफ धूम मचा दी है। फिल्म में किए गए अल्लू अर्जुन के सिग्नेचर स्टेज सभी लोग फॉलो कर रहे हैं। वहीं हाल ही में भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर भी पुष्पा 2 की दीवानी होती दिखीं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अल्लू अर्जुन के स्टाइल को फॉलो करती दिख रही हैं और उनके सिग्नेचर स्टेप पर कर रही हैं।
मालती ने किया पुष्पा 2 के गाने पर जबरदस्त डांस
बैकग्राउंड में पुष्पा 2 का टाइटल सॉन्ग बज रहा है। जिसमें वह जबरदस्त कमर मटकाती दिख रही हैं और पुष्पा का स्टाइल कॉपी करती नजर आ रही हैं। बता दें कि बॉडीकॉन टॉप और जींस में डांस कर रही हैं मालती को देख लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। मालती के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
मालती के वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट किए कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे अब आप अंजली अरोड़ा मत बनों तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- दीदी ये सब आप पर सूट नहीं करता। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- अरे ये कैसा डांस कर रही हो आप। बता दें कि मालती के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











