निर्देशन में 25 वर्ष लगे: दीपा साही

एक साक्षात्कार में दीपा ने कहा, "मैं फिल्म उद्योग में फिल्म बनाने के लिए ही आई थी लेकिन शुरुआत में मुझे किसी बड़े नाम का सहारा नहीं मिला और लोगों ने मुझे अभिनेत्री बनने की सलाह दी।"
दीपा ने अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1984 में गोविंद निहलानी की फिल्म 'पार्टी' से की, जिसके बाद वह 'तमस' फिल्म में नजर आईं थीं।
बॉलीवुड में दीपा 'माया मेमसाब' फिल्म से सुर्खियों में आई। फिल्म उनके प्रेमी का किरदार शाहरुख खान ने निभाया था।
'ना ना करते प्यार' फिल्म में अभिनेता नाना पाटेकर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ सदाबहार अभिनेत्री हेमामालिनी भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications