दीपा मेहता की फिल्म में नए कलाकार
निर्माता व निर्देशक दीपा मेहता की आगामी फिल्म 'विदेश' में एक नए अभिनेता वंश भारद्वाज नजर आएंगे।
भारद्वाज फिल्म 'विदेश' से ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरी पहली फिल्म होगी। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे फिल्मी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में एक के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।"
फिल्म में भारद्वाज के साथ अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी हैं। प्रीति के साथ काम करने से भारद्वाज काफी उत्साहित हैं। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले भारद्वाज 16 वर्षो से रंगमंच की दुनिया में अभिनय कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











