'प्रोवोक्ड' से अलग है विदेश: दीपा

दोनों ही फिल्में घरेलू हिंसा पर आधारित हैं। दीपा ने कहा, "मैं प्रोवोक्ड से जुड़े सवाल सुनकर थक गई हूं। क्या आप फिल्म 'सांवरिया' की तुलना 'जाने तू या जाने ना' से करते हैं? जबकि दोनों ही फिल्में प्रेम कहानी पर आधारित है।"
दीपा ने कहा, "शेक्सपीयर ने कहा था कि केवल तीन कहानियां हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे अलग-अलग ढंग से पेश करते हैं। मेरी फिल्म को देखे बिना लोगों को इसकी तुलना 'प्रोवोक्ड' से नहीं करनी चाहिए। "
जब इस संबंध में मूंदड़ा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने 'हेवेन ऑन अर्थ' नहीं देखी है लेकिन मैं देखना चाहता हूं। जब मेरी फिल्म की तुलना दीपा की फिल्म से की जाती है तो मैं गर्व महसूस करता हूं। आखिर मेरी फिल्म घेरलू हिंसा विषय पर मानक के तौर पर इस्तेमाल हो रही है।"


Click it and Unblock the Notifications











