'हेवन ऑन अर्थ' को ए प्रमाणपत्र!
निर्देशक दीपा मेहता की आगामी फिल्म 'हेवन ऑन अर्थ' पर सेंसर बोर्ड ने कैंची नहीं चलाई है लेकिन दीपा से कहा है कि वह कुछ संवादों के स्थान पर 'बीप' का प्रयोग कर दें। भारत में इसे विदेश नाम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने मुख्य भुमिका अदा की है।
दीपा ने कहा, "मैंने बोर्ड से कहा कि दृश्यों को मैं काट नहीं सकती। आप मुझे 'ए' प्रमाणपत्र दे दें। वे तैयार हो गए। फिल्म से एक भी दृश्य को हटाया नहीं गया है। "
बोर्ड ने दीपा से फिल्म में घरेलू हिंसा को लेकर फिल्माए गए दृश्यों को कम करने के लिए भी कहा।
दीपा ने कहा, "मेरे साथ फिल्म के वितरक रवि चोपड़ा भी थे। वह भी फिल्म से किसी दृश्य को हटाने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कई ऐसी फिल्में हैं, जिसमें घरेलू हिंसा के कई दृश्य हैं लेकिन उन्हें यू प्रमाणपत्र दिया गया।"


Click it and Unblock the Notifications











