अक्षय की हीरोइन बनी श्रिया सरन
निर्देशक दीपा मेहता ने अपनी अगली फिल्म कोमागाटा मारू के लिए श्रिया सरन को साइन किया है। दीपा ने फिल्म के हीरो के रूप में पहले ही अक्षय कुमार का चयन कर लिया है।
फिलहाल दीपा फिल्म विदेश के प्रमोशन के लिए भारत में है। इस फिल्म में एक पंजाबी महिला की कहानी है जिसकी भूमिका में प्रीति जिंटा है। इस फिल्म के भारत में रिलीज होने के बाद दीपा कोमागाटा मारू के काम पर लग जाएगी।
यह फिल्म उस सत्य घटना पर आधारित है जिसमें भारत से वैंन्कुवर तक की एक जहाजी यात्रा का दुखद वर्णन है। फिल्म में श्रिया सरन जहाज में यात्रा करने वाली सबसे कम उम्र की महिला की भूमिका में है।


Click it and Unblock the Notifications